करले तू दीदार शेरों वाली का भजन लिरिक्स - Karle Tu Didar Shero Wali Ka Mata Rani Bhajan Lyrics
फ़िल्मी तर्ज भजन - "रेशमी सलवार कुर्ती जाली का"
करले तू दीदार शेरों वाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
डगर डगर माँ के जयकारे,
पग पग में ज्योति के नज़ारे,
कदम कदम दरबार शेरों वाली का
सेवक है संसार ज्योतों वाली का
करले तू दीदार...
देख चढाई रुक नहीं जाना,
जय माता की कहते जाना,
रास्ता है दुश्वार शेरों वाली का
सेवक है संसार लाटां वाली का
करले तू दीदार....
माँ चरणों के मतवालों से,
पूर्ण माँ अपने लालों से,
माँ जैसा है प्यार शेरों वाली का
सेवक बन जा यार पहाड़ों वाली का
करले तू दीदार....
लाखों सोए भाग जगाए,
अपने खज़ाने माँ ने लुटाएं,
पर कम न हुआ भंडार शेरों वाली का
सेवक है संसार ज्योतों वाली का
करले तू दीदार...
भक्तों के दुःख हर लेती माँ,
सब की झोली भर देती माँ,
भक्त है सेवादार शेरों वाली का
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
करले तू दीदार...
करले तू दीदार शेरों वाली का भजन लिरिक्स हिंदी में: दुर्गा माता के इस प्रसिद्ध भजन को lakhbir Singh lakkha ने स्वर दिया है एवं इसके रचयिता पारंपरिक (Traditional) हैं। माता रानी के नए भजन और नवरात्रि स्पेशल माता की भेंटें के रूप में इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली इस रचना के संपूर्ण बोल, वीडियो एवं भावार्थ यहाँ पढ़ें। नवरात्रि स्पेशल, माता की चौकी, रात का जागरण के लिए अभी सेव व शेयर करें।
.jpg)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें